Zomato अब सिर्फ़ Food Delivery नहीं, Quick Commerce और Tech में बड़ा नाम – Eternal Ltd.

Breaking News: अभी हाल ही में (फरवरी 2025) में, इंडियन फ़ूड एंड ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म ज़ोमैटो (Zomato) ने एक महत्वपूर्ण रीब्रांडिंग इनिशिएटिव का ऐलान किया है। इसके अनुसार Zomato का नाम अब बदलकर “इटरनल” (Eternal Ltd.) कर दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया, आइए कारण जानते हैं।

Zomato की शुरुआत?

दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा ने 2008 में Zomato को शुरू किया था, लेकिन तब इसका नाम FoodieBay था, जो एक रेस्टोरेंट लिस्टिंग और रिकमेन्डेशन पोर्टल था। फिर आया 2010, जब इसका नाम Zomato कर दिया गया, जिसने पिछले कुछ वर्षों में, ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग, टेबल रिजर्वेशन जैसी कई सर्विसेज दी हैं।

Zomato ने 2022 के मध्य में एक त्वरित-वाणिज्य प्लेटफ़ॉर्म (quick-commerce platform) Blinkit का अधिग्रहण था। शुरुआती निवेशकों के संदेह के बावजूद, यह कदम विकास को गति देने में सहायक साबित हुआ, खासकर क्विक-कॉमर्स क्षेत्र में। ब्लिंकिट की सफलता ने उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को उजागर किया।

ब्लिंकिट के अलावा, ज़ोमैटो ने हाइपरप्योर जैसे अन्य वेंचर्स के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया, जो रेस्तरां को रसोई के आवश्यक सामान की सप्लाई करता है, और डिस्ट्रिक्ट, जो लाइव इवेंट पर फोकस करता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इटरनल यानी कि Zomato की अगले पाँच वर्षों में अपने फ़ूड डिलीवरी सेगमेंट में 30% एनुअल ग्रोथ होगी।

Latest News In Hindi

Allu Arjun और उनकी Family – Wife, Kids और Personal Life Details!

Leave a Comment