Viral Raipur VIP Road Accident: भारत में हर घंटे 20 मौतें, क्या नया Road Safety Law बचाएगा जानें?

Breaking News: Raipur के VIP Road पर हुए हालिया हादसे ने एक बार फिर से road safety को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे में Russian महिला और एक Lawyer की गाड़ी से स्कूटर पर सवार 3 युवक इस हादसे (Viral Raipur VIP Road Accident) में घायक हो गए। और तो और, जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गाड़ी किसी सरकारी वकील की थी, यानी सरकारी प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल हो रहा था। लेकिन यह सिर्फ एक isolated case नहीं है, बल्कि पूरे भारत में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Raipur Road Accident?

5 फरवरी रात, Raipur VIP Road पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां उपस्थित लोगों के अनुसार, गाड़ी में मौजूद Russian महिला और एक सरकारी वकील नशे में थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला उस ड्राइवर यानी उस वकील की गोद में बैठी थी, जिससे कार को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद Russian महिला ने पुलिस से बहस की, चिल्लाई, और अपने फोन को लेकर ड्रामा किया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच जारी है।

Raipur का यह हादसा कोई पहली घटना नहीं है। पूरे देश में ऐसे हादसे हर दिन होते हैं, जिनमें हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। अगर हम छत्तीसगढ़ की बात करें तो साल 2022 में रोड एक्सीडेंट्स में 5 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई थी।

भारत में बढ़ते सड़क हादसे?

2021 में, 1,55,622 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए और 3,71,884 घायल हुए। साल 2023 में भारत में 4.80 लाख से ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें 1.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार हर दिन भारत में औसतन 1,317 सड़क हादसे और 474 मौतें होती हैं, यानी हर घंटे 55 एक्सीडेंट और 20 मौतें। और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारत का Road Death Rate 250 प्रति 10,000 किमी है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

भारत में ज्यादा Road Accidents का कारण?

भारत में रोड एक्सीडेंट का सबसे बड़ा कारण Over-speeding है। आप अनुमान लगा सकते हैं कि साल 2023 में 68.1% मौतें तेज़ रफ़्तार के कारण हुईं। इसके अलावा Drunk Driving भी एक सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। इसके अलावा कई लोग सिर्फ ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए Helmet और Seat Belt का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अपनी सेफ्टी के लिए इनका इस्तेमाल करने से कतराते हैं और यही कारण है कि रोड एक्सीडेंट्स में मौत की बड़ी वजहों में से एक यह भी है। इसकी गंभीरता को आप इससे समझ सकते हैं कि 2023 में 54,000 से ज्यादा दोपहिया सवार (two-wheeler riders) हेलमेट न पहनने के कारण मारे गए थे और 16,000 मौतें सीट बेल्ट न लगाने के कारण हुईं। हालांकि खराब सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर भी रोड एक्सीडेंट्स की बड़ी वजह है। गड्ढों वाली सड़कें, गलत U-Turns, और खराब Signal Systems से भी रोड एक्सीडेंट्स बढ़े हैं, वहीँ Traffic Rules की अनदेखी करने की लोगों की आदतें ख़राब हैं, जैसे रेड लाइट जम्प करना, Wrong Side Driving, और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना भी हादसों को बढ़ाते हैं।

18-45 साल की उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा

18-45 साल की उम्र के लोग, जो कुल सड़क दुर्घटना मौतों का 70% हैं। पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक, जिनकी मौतों की दर क्रमशः 44.8% और 20% है। 2023 में, 10,000 से ज्यादा नाबालिग और 35,000 से ज्यादा पैदल यात्री सड़क हादसों में मारे गए। और पूरे भारत में रोड एक्सीडेंट्स की बात करें, तो भारत में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना मौतें उत्तर प्रदेश में होती हैं। हालंकि 2020 में, भारत में रोड एक्सीडेंट्स में 18.46% की कमी आई थी, क्योंकि लॉकडाउन के कारण ट्रैफिक कम था। लेकिन 2021 और 2022 में फिर से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने लगीं।

सरकार ने उठाए सख्त कदम

सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक Motor Vehicle (Amendment) Act 2019 को लागू कारण था, जिससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया। वहीँ राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सुधार किया जा रहा है। और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीँ वाहनों में सुरक्षा फीचर्स को अनिवार्य किया गया है, जैसे ABS और एयरबैग्स।

Latest News In Hindi

Viral Raipur VIP Road Accident: नशे में Russian महिला और Lawyer की गाड़ी से स्कूटर का एक्सीडेंट, 3 घायल

1 thought on “Viral Raipur VIP Road Accident: भारत में हर घंटे 20 मौतें, क्या नया Road Safety Law बचाएगा जानें?”

Leave a Comment