Top Controversial Comedians In India: जब Humor ने किया Social Media पर बवाल

Top Controversial Comedians In India: हाल के वर्षों में, कई भारतीय comedians ने अपनी कॉमेडी की वजह से खुद को परेशानी में डाला है। इस लिस्ट में कई इंडियन कॉमेडियन हैं, जिनके धर्म और पॉलिटिक्स से लेकर कई चीज़ों पर उनके जोक लोगों को पसंद नहीं आए। मुनव्वर फारुकी, कुणाल कामरा, वीर दास, तन्मय भट, जाकिर खान और कई और कॉमेडियन ट्रोल हो चुके हैं और यहाँ तक कि जेल भी जा चुके हैं। आइए जानते हैं वो कौन कौन से इंडियन कॉमेडियन हैं, जो अपने डार्क जोक्स की वजह से गिरफ़्तारी से लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग तक, सब झेल चुके हैं।

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui: 2021- 2022)

मुनव्वर फारुकी, जो कि भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी के उभरते सितारे थे, 2021 में एक विवाद में फंस गए। इंदौर में एक शो के दौरान उनके खिलाफ यह आरोप लगे कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की। हिंदू राइट-विंग ग्रुप ने उनकी गिरफ्तारी के लिए शिकायत दर्ज कराई, और वो जेल में चले गए। इस मामले में मुनव्वर को जेल भी हो गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इस विवाद ने भारत में कॉमेडी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ दी। फारुकी ने कहा कि कॉमेडी में कुछ भी बोलने की आज़ादी होनी चाहिए, पर फिर भी उन्होंने अपने शब्दों को लेकर खेद भी जताया। लेकिन 2022 में मुनव्वर फारुकी ने फिर से कुछ ऐसा ही किया, जिसके कारण विरोध हुआ और अंततः शो रद्द करना पड़ा।

कुनाल कामरा (Kunal Kamra – 2020)

कुनाल कमरा, जिनकी कॉमेडी अक्सर पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर केंद्रित रहती है, का नाम 2020 में विवादों में आया। एक फ्लाइट के दौरान उन्होंने भारतीय न्यायपालिका पर जोक्स किए, जो काफी विवादित हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया। इसके बाद कई एयरलाइंस ने उनके लिए अपनी फ्लाइट्स के दरवाजे बंद कर दिए। हालांकि बाद में कुनाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कॉमेडी में कुछ भी बोलना उनका अधिकार है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आपको किसी मजाक से बुरा लगता है, तो वो आपका नजरिया है, और आपको इसे हल्के में लेना चाहिए।

विर दास (Vir Das -2021)

विर दास भी भारत के सबसे पॉपुलर कॉमेडियंस में से एक हैं, जिन्होंने 2021 में एक शो किया जो विवादों में घिर गया। उनका शो “टू इंडियाज” खासा चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने भारत के दो पहलुओं को दिखाया। एक वो, जो दुनिया के सामने भारत की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है, और दूसरा वो, जिसमें भारत में होने वाली असमानताओं, हिंसा और धार्मिक विवादों की आलोचना की गई। इस शो के बाद, खासकर भारतीय सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और कुछ लोगों ने उनकी बातों को देश का अपमान मान लिया। विर दास ने इसका बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान नहीं था, बल्कि वो सिर्फ समाज के दो पहलुओं को सामने लाना चाहते थे। हालांकि, उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और इस पूरे मामले ने भारत में कॉमेडी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक नई बहस शुरू कर दी।

तनमय भट्ट (Tanmay Bhat -2018)

तानमय भट्ट, जो AIB (ऑल इंडिया बकचोद) के फाउंडर थे, भी एक विवाद में फंसे। एक वीडियो में उन्होंने हिंदू भगवान गणेश का मजाक उड़ाया था, और इसको लेकर बहुत विवाद हुआ। वीडियो में दिखाए गए धार्मिक संदर्भ ने कई लोगों को आहत किया। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज की गईं, और वीडियो को तुरंत हटा दिया गया। इसके बाद तानमय ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन ये मामला उनके करियर के लिए काफी बड़ा झटका बन गया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक सार्वजनिक तौर पर कम बातें की।

इन घटनाओं से यह साफ जाहिर होता है कि कॉमेडी की दुनिया में जितनी हंसी है, उतनी ही उसकी जिम्मेदारी भी है। जब किसी मुद्दे पर कॉमेडी की सीमा को पार किया जाता है, तो उसका असर समाज पर पड़ता है। भारतीय कॉमेडियन अक्सर इन मुद्दों से निपटते हुए अपनी कला के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हैं, लेकिन उन्हें हमेशा यह ध्यान रखना होता है कि वे किसी के जज्बातों को ठेस न पहुंचाएं। हालांकि हर मामले में कॉमेडियन हमेशा इसे अपनी जिम्मेदारी मानने से मना कर रहे हैं, मुन्नवर फारुखी से लेकर समय रैना तक हर कोई चाहता है कि कॉमेडी के नाम पर उन्हें कुछ भी बोलने की परमिशन है और उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं।

Latest News in Hindi

Budget 2025: किसे दिया Gift, और किसे किया Ignore? Business Owners और Startups के लिए क्या है Special?

Leave a Comment