Rekha Gupta Delhi CM: उनकी Life, Family, Net Worth और Political Journey

Breaking News: दिल्ली की politics में एक नया chapter जुड़ गया है। 27 साल बाद BJP की वापसी हुई है और इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाली हैं- रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Delhi CM)। रेखा गुप्ता, जिन्होंने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया, गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। लेकिन आखिर कौन हैं रेखा गुप्ता? उनकी journey कैसी रही? उनका परिवार, background, net worth और political career के बारे में चलिए detail में जानते हैं।

Rekha Gupta Delhi CM: शुरुआती जीवन और एजुकेशन

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ। उनके पिता जयभगवान जी State Bank of India में मैनेजर थे। पिता की job की वजह से उनका family 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गया। तब रेखा सिर्फ 2 साल की थीं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में की और फिर दौलत राम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Com किया। इसके बाद उन्होंने LLB (IMIRC College, Ghaziabad) से की। इसके अलावा, उन्होंने एमए और एमबीए की डिग्रियाँ भी हासिल की हैं।

पॉलिटिकल करियर की शुरुआत

उनका राजनितिक करियर कॉलेज से ही शुरू हो गया था। 1992 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सेक्रेटरी बनीं। अगले ही वर्ष, 1996-97 में, उन्होंने DUSU की अध्यक्ष पद संभाली। 2007 में, वे उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और 2012 में पुनः निर्वाचित हुईं। इस दौरान, उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) की महापौर के रूप में भी सेवा दी। 2022 में, भाजपा ने उन्हें दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया। 2023 में, उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीता। वर्तमान में, वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

पर्सनल लाइफ और फैमिली

1998 में रेखा गुप्ता ने मनीष गुप्ता से शादी की, जो स्पेयर पार्ट्स का बिज़नेस करते हैं। उनके दो बच्चे हैं – बेटा निकुंज गुप्ता और बेटी हर्षिता गुप्ता। उनका परिवार हमेशा से सोशल और पोलिटिकल एक्टिविटीज में एक्टिव रहा है।

नेट वर्थ और प्रॉपर्टी

विधानसभा चुनावों के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग ₹5.31 करोड़ है। उनके पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार भी है, जिसकी कीमत ₹4.33 लाख है।

  • Debts/Liabilities: ₹1.20 करोड़
  • Annual Income (2023-24): ₹6.92 लाख
  • Husband की Annual Income: ₹97.33 लाख

Controversies और Criminal Cases?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक रेखा गुप्ता के खिलाफ कोई criminal case नहीं है। हालांकि, 2023 के MCD Mayor Election के दौरान उनका एक viral video सामने आया था, जिसमें वे AAP के एक पार्षद को थप्पड़ मारती दिख रही थीं, जो एक विवाद का विषय बना।

Latest News In Hindi

Theater Ads Scam: PVR INOX Case और दुनिया के 5 बड़े Lawsuits जिनसे बदला सिस्टम

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment