Pope Francis Latest News: Rome, जिसे “Eternal City” कहा जाता है, न सिर्फ इतिहास का गवाह है, बल्कि विश्व के सबसे बड़े धर्म ईसाई धर्म (Christianity) का भी एक अहम केंद्र रहा है। Vatican City, जो रोम के भीतर एक स्वतंत्र राज्य है, वहीं स्थित है दुनिया का सबसे पवित्र चर्च — St. Peter’s Basilica। और यहीं से दुनिया भर के करोड़ों कैथोलिकों के आध्यात्मिक नेता — Pope — अपनी सेवाएँ देते हैं। आज, दुनिया में करीब 1.3 billion कैथोलिक अनुयायी हैं। इस लेख में हम जानेंगे पोप फ्रांसिस (Pope Francis) की जीवनगाथा, पोप बनने की प्रक्रिया और रोम की ऐतिहासिक संस्कृति के बारे में।
Pope Francis Latest News
Pope Francis Biography
पोप फ्रांसिस का असली नाम Jorge Mario Bergoglio है। उनका जन्म 17 दिसंबर 1936 को Buenos Aires, Argentina में हुआ। वे एक साधारण परिवार से आते थे — उनके पिता एक railway worker थे और माँ एक गृहिणी। बचपन से ही Jorge को spirituality और सेवा कार्यों में रुचि थी। उन्होंने chemistry technician के तौर पर भी कुछ समय कार्य किया, परन्तु उनकी आत्मा सेवा के मार्ग पर ही स्थिर थी। 1958 में उन्होंने Society of Jesus (Jesuits) जॉइन किया और एक Jesuit priest बने। उनकी सादगी, गरीबों के प्रति करुणा और गहन सोचने की क्षमता ने उन्हें विश्वभर में प्रशंसा दिलाई। अगर हम उनकी जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण पड़ाव की बात करें, तो
- 1969 में Bergoglio ने priesthood ग्रहण किया।
- 1992 में वे Buenos Aires के Auxiliary Bishop बने।
- 1998 में उन्हें Buenos Aires का Archbishop नियुक्त किया गया।
- 2001 में Pope John Paul II ने उन्हें Cardinal बनाया।
Latin America का पहला Pope (Papal Election)
13 मार्च 2013 को, Benedict XVI के इस्तीफा देने के बाद, Jorge Mario Bergoglio को 266वें पोप के रूप में चुना गया। वे पहले Jesuit पोप बने और Latin America से चुने जाने वाले पहले पोप भी। उन्होंने “Francis” नाम चुना, Saint Francis of Assisi की तरह, जो गरीबी, शांति और सादगी के प्रतीक माने जाते हैं।
Pope का इतिहास और भूमिका (History and Role of the Pope)
Pope, रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) का सर्वोच्च धार्मिक और आध्यात्मिक नेता होता है। परंपरा के अनुसार, Pope को Saint Peter का उत्तराधिकारी माना जाता है। Saint Peter वे व्यक्ति थे जिन्हें यीशु मसीह (Jesus Christ) ने स्वयं चर्च की नींव रखने के लिए चुना था। यही कारण है कि पोप को “Bishop of Rome” भी कहा जाता है। प्राचीन काल से लेकर आज तक, Pope का कार्य केवल धार्मिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहा है। Vatican City से पोप न केवल दुनिया भर के कैथोलिकों को धार्मिक मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति, मानवाधिकार संरक्षण, शांति स्थापना और सामाजिक सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पोप का चुनाव एक विशेष प्रक्रिया से होता है, जिसे “Conclave” कहते हैं। इसमें College of Cardinals — दुनिया भर से चुने गए वरिष्ठ कार्डिनल — Vatican में एकत्र होकर गुप्त मतदान (secret ballot) करते हैं। जब कोई उम्मीदवार दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर लेता है, तो उसे नया पोप घोषित किया जाता है। इसके बाद, वेटिकन की प्रसिद्ध खिड़की से “Habemus Papam” (हमें पोप मिल गया है) की घोषणा की जाती है और नया पोप जनता के सामने आता है।
कॉन्क्लेव प्रक्रिया का रहस्य (Secrets of the Conclave)
Conclave एक अत्यंत गोपनीय प्रक्रिया होती है। मतदान Sistine Chapel के भीतर होता है, और कार्डिनल्स तब तक बाहर नहीं निकल सकते, जब तक नया पोप नहीं चुन लिया जाता। हर वोटिंग के बाद चिमनी से धुआं निकाला जाता है — काले धुएं का मतलब है नया पोप नहीं चुना गया, जबकि सफेद धुएं का मतलब है कि चुनाव पूरा हो गया है। जैसे ही सफेद धुआं उठता है, दुनिया भर के लोग जान जाते हैं कि नया पोप चुन लिया गया है। (Cultural Legacy of Rome and Vatican)
St. Peter’s Basilica: दुनिया का सबसे iconic चर्च
St. Peter’s Basilica दुनिया का सबसे iconic चर्च है। यह माना जाता है कि यहाँ पर Saint Peter, जो पहले पोप माने जाते हैं, को दफनाया गया था। इसका निर्माण 1506 में शुरू हुआ और 1626 में पूरा हुआ। महान artists जैसे Michelangelo, Bernini, और Bramante ने इसे डिजाइन किया। इसका गुंबद (Dome) दुनिया के सबसे बड़े डोम्स में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।
Saint Peter को पहला पोप और चर्च की नींव रखने वाला माना जाता है। माना जाता है कि उन्होंने Rome में जाकर ईसाई धर्म का प्रचार किया और यहीं शहीद हुए। सेंट पीटर की कब्र आज भी St. Peter’s Basilica के नीचे मौजूद मानी जाती है, जो रोम और Vatican City के धार्मिक महत्व को और भी बढ़ा देती है। हर पोप सेंट पीटर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, सेवा और विश्वास की जिम्मेदारी को निभाता है।
Vatican City की खासियत?
ईसाई धर्म (Christianity) के विकास में भी Rome और Vatican का विशेष योगदान रहा है। जब ईसाई धर्म ने फैलना शुरू किया, तो Rome ही वह केंद्र बना जहाँ से इसकी शिक्षाएँ दुनिया भर में फैलीं। यही कारण है कि आज Vatican City, जो Rome के भीतर स्थित है, कैथोलिक ईसाइयों का आध्यात्मिक केंद्र बना हुआ है।
- Vatican City — विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है, लेकिन इसका सांस्कृतिक और धार्मिक प्रभाव बहुत व्यापक है!
- St. Peter’s Basilica — यह दुनिया का सबसे बड़ा चर्च है और वास्तुकला का एक अद्भुत चमत्कार भी। ऐसा माना जाता है कि यहाँ Saint Peter की समाधि है, जो चर्च के पहले पोप थे।
- Sistine Chapel — Michelangelo की विश्व प्रसिद्ध ceiling painting यहाँ स्थित है, जिसमें ‘Creation of Adam’ जैसी उत्कृष्ट कलाकृतियाँ शामिल हैं। इसी चैपल में पोप के चुनाव की प्रक्रिया (Conclave) भी संपन्न होती है।
- Vatican Museums — हजारों वर्षों के कला और इतिहास को संजोए इन संग्रहालयों में विश्व की कुछ सबसे कीमती पेंटिंग्स, मूर्तियाँ और धार्मिक अवशेष संरक्षित हैं।
Vatican की दीवारों के अंदर धार्मिक (religious) और कलात्मक (artistic) धरोहर सदियों से संजोकर रखी गई हैं। यह स्थान पूरी मानवता की विरासत (World Heritage) का प्रतीक है, जो न केवल आस्था बल्कि कला, इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपार महत्व रखता है।
Vatican City Population 2025
यह केवल 44 hectares (करीब 0.44 km²) क्षेत्रफल में फैला है और इसकी आबादी लगभग 800 लोग है। यह इसे दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र बनाता है, न केवल क्षेत्रफल में (0.44 वर्ग किलोमीटर), बल्कि जनसंख्या के लिहाज से भी। आमतौर पर वेटिकन सिटी की जनसंख्या को दो भागों में बांटा जाता है, नागरिक और निवासी। नागरिक (Citizens), जो लगभग 600 लोग वेटिकन के नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश पादरी, कार्डिनल, स्विस गार्ड्स और उनके परिवार के सदस्य हैं। जबकि लगभग 246 लोग वेटिकन सिटी के भीतर स्थायी रूप से निवास करने वाले Residents हैं, जबकि बाकी नागरिक दुनियाभर में वेटिकन के राजनयिक मिशनों में कार्यरत हैं।
वेटिकन सिटी में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में ज्यादा है, क्योंकि यहाँ अधिकांश निवासी पादरी या स्विस गार्ड्स होते हैं। यहाँ ज्यादातर लोग 30 से 70 साल की उम्र के बीच हैं, जिसमें middle age group ज्यादा है। (Vatican City Birth and Death Rate) वेटिकन में जन्म दर अत्यंत कम है, क्योंकि यहाँ नागरिकता जन्म से नहीं मिलती और कोई अस्पताल भी नहीं है। 2025 में वेटिकन सिटी में लगभग 4 लोगों की मौत हुई थी।
स्विस गार्ड्स (Swiss Guards)
वेटिकन की सुरक्षा के लिए लगभग 130 स्विस गार्ड्स नियुक्त हैं। वे पोप की सुरक्षा और वेटिकन सिटी की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वेटिकन सिटी, भले ही आकार और जनसंख्या में छोटा हो, लेकिन धार्मिक, सांस्कृतिक और वैश्विक प्रभाव के लिहाज से इसका स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है।
Pope Francis Achievements
पोप फ्रांसिस का कार्यकाल ऐतिहासिक रूप से क्रांतिकारी और परिवर्तनकारी रहा है। उन्होंने परंपरागत सोच से आगे बढ़कर चर्च को और अधिक मानवीय और समावेशी बनाने का प्रयास किया। उन्होंने गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाई, वहीँ “Laudato Si'” दस्तावेज़ जारी किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। इसके अलावा वित्तीय मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए अनेक सुधार लागू किए। उनकी अचीवमेंट्स में LGBT कम्युनिटी के लिए उनका ख़ास योगदान है। पोप ने LGBT समुदाय के प्रति अधिक स्वागतयोग्य और करुणामयी रुख अपनाने की वकालत की। वहीँ युद्ध और संघर्षों में फंसे लोगों के समर्थन में लगातार आवाज उठाई और शांति वार्ताओं को बढ़ावा दिया।
पोप फ्रांसिस (Pope Francis Latest News) का मानना था कि चर्च को एक “Field Hospital” की तरह होना चाहिए — एक ऐसा स्थान जहाँ सबसे पहले घावों को भरा जाए, न कि लोगों पर निर्णय सुनाया जाए। उनका सपना था कि चर्च हर व्यक्ति के लिए आशा, करुणा और प्रेम का स्थान बने — एक ऐसा चर्च जो दरवाज़े खुले रखे, न कि बंद।
पोप फ्रांसिस का निधन 2025
पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी स्थित उनके निवास डोमस सैंटा मार्था में हुआ। उनकी मृत्यु का कारण स्ट्रोक और उसके बाद हुआ हृदयगति रुकना था। 26 अप्रैल 2025 को, पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स स्क्वायर में हुआ, जिसमें 400,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें विश्व के नेता, धार्मिक प्रमुख और आम नागरिक शामिल थे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उन्हें सांता मारिया माजियोरे बेसिलिका में दफनाया गया, जो कि एक साधारण और विनम्र समारोह था ।
Latest News In Hindi
Best Work From Home Jobs & Side Hustles 2025 | Side Income Ideas For Students In India
अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस कंटेंट के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

A research-based writer, content strategist, and the voice behind Dhara Live. With 7+ years of experience in print and digital media, I specialize in creating stories that are not just informative, but also engaging, thought-provoking, and search-friendly.
Over the years, I’ve worked with media houses like Divya Himachal, created academic content for Chandigarh University, and written everything from YouTube explainers to press releases. But what drives me the most is writing content that sparks awareness, curiosity, and real conversations.
At Dhara Live, I focus on trending topics—from geopolitics, health, and finance to AI—all explained in details, the way we naturally speak and think. I believe every reader deserves content that is accurate, easy to understand, and never boring.