MahaKumbh 2025: Isha Ambani Biography, Net Worth, Family, और कौन हैं मुकेश अम्बानी के दामाद आनंद पीरामल

Latest News: MahaKumbh 2025 में इस बार सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पावरफुल फैमिली के सदस्य भी शामिल हुए। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani Biography) और उनके पति आनंद पीरामल प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक एथनिक लुक में महाकुंभ की पवित्रता को सेलिब्रेट किया। ईशा अंबानी ने जहां नीले और गुलाबी रंग का खूबसूरत बंधनी कुर्ता सेट पहना, वहीं आनंद पीरामल ने सफेद कुर्ता और ब्लू जींस में सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक अपनाया। आइये जानते हैं ईशा अंबानी और आनंद पीरामल कौन हैं? उनकी लाइफस्टाइल, करियर, फैमिली बैकग्राउंड और नेट वर्थ कितनी है?

Isha Ambani Biography

ईशा अंबानी का पूरा नाम ईशा मुकेश अंबानी है। वह भारत के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके दो भाई आकाश अंबानी और अनंत अंबानी हैं। ईशा की शुरुआती एजुकेशन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद, उन्होंने येल यूनिवर्सिटी (Yale University, USA) से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया। हायर एजुकेशन के लिए, उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (Stanford University) से एमबीए किया।

ईशा अंबानी का प्रोफेशनल करियर

ईशा ने अपने करियर की शुरुआत रिलाइंस से नहीं बल्कि McKinsey & Company से की थी। 2014 में, ईशा McKinsey & Company में बिजनेस एनालिस्ट बनी। उसके बाद 2015 में, उन्होंने रिलायंस जियो (Jio) और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के बोर्ड का हिस्सा बन गयी। Jio के लॉन्च में ईशा ने बेहद अहम रोल निभाया, जहां उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दिया। ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन 2018 में, उन्होंने रिलायंस रिटेल के तहत e-commerce platform AJIO.com लॉन्च किया था। 2022 में, ईशा रिलायंस रिटेल की हेड बन गई थीं।

कौन हैं आनंद पीरामल?

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। यह शादी देश की सबसे ग्रैंड वेडिंग में से एक मानी जाती है, जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस और पॉलिटिक्स की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। आनंद पीरामल, पीरामल ग्रुप (Piramal Group) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है और पीरामल एंटरप्राइजेज, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। 2022 में, ईशा और आनंद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने, जिनका नाम आदिया और कृष्णा पीरामल रखा गया।

ईशा अंबानी की नेट वर्थ 

ईशा अंबानी की कुल संपत्ति लगभग ₹835 करोड़ ($100 मिलियन+) है। उनके पास Rolls Royce Cullinan, Bentley Bentayga और Mercedes S-Class Maybach जैसी महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। ईशा और आनंद मुंबई के Worli में Gulita Mansion में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹450 करोड़ होगी। ईशा अंबानी बिजनेस वर्ल्ड की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं।

Latest News In Hindi

Dream 11 Grand League जीतने की स्ट्रेटजी! Best Players और Multi-Team Secrets!

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment