IPL 2025 Update: Delhi Capitals New Captain Axar Patel; Biography, Net Worth and Highlights

IPL 2025 Update: Axar Patel, जिन्हें प्यार से ‘बापू’ भी कहा जाता है, ने अपनी मेहनत से क्रिकेट की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। अब, 2025 IPL सीज़न में, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान (Delhi Capitals New Captain Axar Patel) बनाया गया है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन Axar का असली नाम Akshar Rajeshbhai Patel है, लेकिन स्कूल में एक टीचर की गलती के कारण यह Axar Patel बन गया! आइए, उनकी जिंदगी के सफर पर एक नजर डालते हैं, बचपन से IPL 2025 Captain बनने तक!

Delhi Capitals New Captain Axar Patel

Axar का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात के आणंद जिले में हुआ था। शुरुआत में, उनका सपना मैकेनिकल इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेट की ओर मोड़ दिया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धरमसिंह देसाई यूनिवर्सिटी, नडियाद, गुजरात से पूरी की। उनके पिता राजेश पटेल चाहते थे कि वो पढ़ाई करें, लेकिन क्रिकेट का जुनून कुछ और ही कह रहा था।

Akshar Rajeshbhai Patel के क्रिकेट करियर की शुरुआत 2012-13 में हुई थी, जब Axar ने गुजरात के लिए फर्स्ट-क्लास और लिस्ट A क्रिकेट में डेब्यू किया। 2013-14 रणजी ट्रॉफी सीज़न में 29 विकेट लेकर Axar ने अपने फैन की दिल में जगह बना ली। इसी वजह से 2013 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें IPL टीम में शामिल किया, हाँ अलग बात है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन 2014 में Kings XI Punjab ने उन्हें टीम में लिया, जहां उन्होंने 17 मैचों में 17 विकेट लिए और ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीता। Axar ने सिर्फ 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, और उनके कोच ने तभी कह दिया था – ‘ये लड़का एक दिन इंडिया के लिए खेलेगा!’

International career की बात करें, तो जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ ODI में डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और पहले ही मैच में 7 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया! T20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडियन टीम में खेले और शानदार परफॉरमेंस दी। टेस्ट और वनडे में रवींद्र जडेजा के बैकअप माने जाते हैं, लेकिन उनकी खुद की भी एक अलग पहचान है! Axar पटेल का ODI और टेस्ट डेब्यू दोनों MS Dhoni की कप्तानी में हुआ था! Axar का IPL में दिल्ली कैपिटल्स के साथ पुराना रिश्ता है। 2019 में Delhi Capitals से जुड़े और तब से टीम का एक अहम मेंबर हैं। अब तक उन्होंने 82 IPL मैचों में 967 रन बनाए और 62 विकेट लिए हैं। Axar पटेल IPL में Hard-Hitting Batter और Death Overs Specialist के रूप में भी जाने जाते हैं!

Axar Patel Net Worth

Axar Patel की नेट वर्थ ₹60 करोड़ (लगभग 8 मिलियन USD) से जायदा है। IPL 2025 में उनका ऑक्शन प्राइस ₹12 करोड़ (Delhi Capitals) है। इसके अलावा कई ब्रांड, जैसे SG, CEAT Tyres, Fast&Up, Puma से साथ जुड़े हैं। Axar को Luxury Cars और Watches का बहुत शौक है, लेकिन वह बहुत सिंपल लाइफस्टाइल पसंद करते हैं!

FAQs

> Axar Patel कहां के रहने वाले हैं?

गुजरात, भारत के आणंद जिले से।

> उन्होंने IPL में कौनसी टीम से डेब्यू किया?

मुंबई इंडियंस (2013) लेकिन पहला मैच Kings XI Punjab (2014) से खेला।

> Axar की Wife कौन हैं?

Meha Patel, जो एक Nutritionist हैं।

> Axar Patel की Net Worth कितनी है?

लगभग ₹60 करोड़ (2024 तक)।

> क्या Axar पटेल एक बैट्समैन भी हैं?

हां! वह एक Hard-Hitting All-Rounder हैं।

> Axar को ‘बापू’ क्यों कहते हैं?

उनके टीममेट्स उन्हें प्यार से ‘बापू’ कहते हैं – एक गुजराती स्टाइल निकनेम!

> Axar पटेल को कौनसी कार सबसे ज्यादा पसंद है?

Audi और BMW उनकी फेवरेट ब्रांड्स हैं।

> Axar का फेवरेट शॉट कौन सा है?

Straight Drive और Pull Shot!

> क्या Axar कप्तान बनने के लायक थे?

हां! उनकी लीडरशिप और मैच-विनिंग एबिलिटी उन्हें Delhi Capitals के लिए परफेक्ट Captain बनाती है।

 

Latest News In Hindi

Apoorva Mukhija Exposed? DTU & IIFA Controversies, Social Media Break

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment