Forbes Billionaires List 2024: दुनिया में 2,781 अरबपति, कुल संपत्ति $14.2 ट्रिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर

Forbes Billionaires List 2024: फोर्ब्स की 2024 की अरबपतियों की लिस्ट ने इस साल एक नया मील का पत्थर छू लिया है। इस साल दुनिया में 2,781 अरबपति हैं, जिनकी संयुक्त संपत्ति $14.2 ट्रिलियन तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में $2 ट्रिलियन अधिक है और 2021 में बने पिछले रिकॉर्ड से $1.1 ट्रिलियन ज्यादा है। इस लिस्ट में 141 नए नाम जुड़े हैं और यह लिस्ट (Forbes Billionaires List 2024) इस बार भी बेहद खास बन गई है।

इस बार की लिस्ट में $100 बिलियन क्लब में 14 लोग शामिल हैं, जो एक रिकॉर्ड है। चार साल पहले सिर्फ एक व्यक्ति इस क्लब में था। अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 14 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 बिलियन डॉलर से भी अधिक है। ये 14 अरबपति कुल $2 ट्रिलियन के मालिक हैं, जो कुल अरबपति संपत्ति का 14% है।

Forbes Billionaires List 2024

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की इस लिस्ट में फ्रांस के Bernard Arnault लगातार दूसरे साल भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। LVMH के CEO Arnault की कुल संपत्ति $233 बिलियन आंकी गई है, जो पिछले साल से $22 बिलियन ज्यादा है। Elon Musk $195 बिलियन की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं और Jeff Bezos $194 बिलियन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Meta के CEO Mark Zuckerberg ने इस साल सबसे अधिक संपत्ति बढ़ाई है। उनकी संपत्ति में $116.2 बिलियन का इजाफा हुआ है, जो Meta के स्टॉक्स में हुई वृद्धि के कारण है। Meta के खर्च कटौती और AI एवं मेटावर्स में निवेश के कारण उनकी संपत्ति में यह उछाल देखा गया है। वर्तमान में Zuckerberg फोर्ब्स लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारी वृद्धि

इस साल AI और टेक्नोलॉजी की मांग ने दुनिया के टेक अरबपतियों की संपत्ति में $750 बिलियन की बढ़ोतरी की है। इसके चलते Charles Liang, Lisa Su और Sam Altman जैसे AI से जुड़े कई लोग नए अरबपति बन गए हैं। OpenAI के Sam Altman अब एक अरबपति हैं, जिन्होंने AI के क्षेत्र में पहले ही बड़ा दांव लगाया था।

इस साल की सूची में Taylor Swift भी अरबपतियों की सूची में शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपने ‘Eras Tour’ से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिससे वे संगीत के क्षेत्र से अरबपति बनने वाली पहली महिला बन गई हैं। Law & Order के निर्माता Dick Wolf, NBA हॉल-ऑफ-फेमर Magic Johnson जैसे नाम भी इस साल लिस्ट में शामिल हुए हैं।

2024 में कुल 265 नए चेहरे अरबपतियों की सूची में शामिल हुए हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं – Italy के Andrea Pignataro, Raising Cane’s के संस्थापक Todd Graves और फैशन ब्रांड Shein के सह-संस्थापक। देश अनुसार देखा जाए तो अमेरिका में 813 अरबपति हैं, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है और भारत तीसरे स्थान पर है। भारत के 200 अरबपतियों की कुल संपत्ति $954 बिलियन है।

हालांकि महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है। 2,781 अरबपतियों में से केवल 369 महिलाएं हैं, जो कुल का मात्र 13% है। L’Oréal की Françoise Bettencourt Meyers सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं, जिनकी संपत्ति $99.5 बिलियन है। स्व-निर्मित अरबपतियों की संख्या में भी थोड़ी कमी आई है। 66% अरबपति अपने दम पर अमीर बने हैं, जबकि 2023 में यह संख्या 69% थी।

फोर्ब्स ने यह सूची 8 मार्च 2024 को स्टॉक प्राइस और एक्सचेंज रेट्स को ध्यान में रखते हुए तैयार की है। Forbes Billionaires List 2024 अरबपतियों की संपत्तियों को गहन विश्लेषण और विभिन्न स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है।

Elon Musk की संपत्ति में बड़ा उछाल, ट्रंप की जीत के बाद 70 बिलियन डॉलर का इजाफा

Leave a Comment