2015 में डीएस ग्रुप ने लांच की Pulse Candy: ऐसे हुई 11 महीनों में हुई 300 करोड़ की सेल

Intresting Facts: Pulse Candy डीएस ग्रुप (DS Group) का एक प्रोडक्ट है। इस कैंडी ने अपने अनोखे स्वाद और रणनीतिक दृष्टिकोण से भारतीय कन्फेक्शनरी बाज़ार में हलचल मचा दी। यह आम, संतरा और कारमेल जैसे ट्रेडिशनल फ्लेवर्स में अवेलेबल है, जिसका अनूठा मल्टी लेयर्ड टेस्ट देशभर में सबको बहुत पसंद है।

पल्स कैंडी की शुरुआत

पल्स कैंडी को पहली बार भारत में 2015 में डीएस ग्रुप (Dharmpal Satyapal Group) द्वारा पेश किया गया था। मसालेदार, मसाला से भरे कोर के साथ तीखे कच्चे आम के स्वाद के अनूठे संयोजन के कारण इसे जल्द ही काफी लोकप्रियता मिली।

पल्स कैंडी का कांसेप्ट डीएस ग्रुप के प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम लेकर आयी थी। जैसे कि कच्चा आम भारतीय घरों में एक मुख्य स्वाद है, जिसे अचार, जूस और स्नैक्स में शामिल किया जाता है। इसलिए इंडियन कंस्यूमर ऐसे उत्पादों को पसंद करते हैं, जो मिठास और तीखेपन का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करते हैं। और इसी कांसेप्ट पर डीएस ग्रुप की टीम ने काम किया और R&D टीम को एक ऐसी कैंडी बनाने का काम सौंपा गया जो एक यादगार स्वाद अनुभव प्रदान करे। अपने कैच मसाला ब्रांड के ज़रिए मसालों में डीएस ग्रुप की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, उन्होंने कच्चे आम के स्वाद की बाहरी परत और एक आश्चर्यजनक तीखे, मसालेदार कोर के साथ एक उत्पाद तैयार किया।

8 महीनों में 100 करोड़ की सेल 

इसे  ऑफिशियली Pass Pass Pulse के नाम से जाना जाता है। लॉन्च के सिर्फ़ आठ महीनों के अंदर, पल्स ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, और इसकी ₹100 करोड़ की बिक्री हुई, जो कोका-कोला ज़ीरो के बराबर की उपलब्धि थी। मार्च 2017 तक, बिक्री तीन गुना बढ़कर ₹300 करोड़ हो गई, जो भारतीय बाज़ार में ओरियो जैसी टॉप ब्रांड से भी आगे निकल गई। अगर डाटा की बात करें, तो 2016 में, डीएस ग्रुप उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए हर महीने 300 से 400 टन पल्स कैंडी बन रही थी। 

Smart Pricing Strategies

इसे 1 रुपये प्रति कैंडी पर लॉन्च किया गया, जो अन्य कैंडी के एवरेज 50 पैसे से थोड़ा अधिक है। पल्स ने बाजार में तेजी से पैठ हासिल करने के लिए डीएस ग्रुप के व्यापक वितरण नेटवर्क का लाभ उठाया। कैंडी जल्द ही भारत भर में 8.5 लाख से अधिक रिटेल दुकानों तक पहुँच गई, जिसे 2,500 डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सपोर्ट किया था। भारत में डोमेस्टिक सक्सेस के बाद, पल्स ने विदेशों में भारतीय स्वादों की बढ़ती मांग का लाभ उठाते हुए यूएई, यूके और सिंगापुर जैसे बाजारों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस हो गई। 

Latest News In Hindi

पुणे एक्सीडेंट केस: कैसे 17 वर्षीय लड़के के परिवार ने उसे बचाने के लिए सबूतों से की छेड़छाड़

Leave a Comment