A.R. Rahman Biography: Oscar Winner से लेकर Controversies तक, Latest Update

Breaking News 2025: A.R. Rahman, एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही कानों में एक अलग ही सुकूनभरी धुन बजने लगती है। हाल ही में, रहमान को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उनके फैंस बेहद चिंतित हो गए। डॉक्टर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालत ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं, लेकिन इस खबर ने सबको चौंका दिया। इसी बहाने आज हम उनकी पूरी ज़िंदगी, (A.R. Rahman Biography) करियर, और वो तमाम कहानियां जानेंगे जो उन्हें “मोजार्ट ऑफ मद्रास” बनाती हैं।

A.R. Rahman Biography

A.R. Rahman के फैन दुनियाभर में हैं, लेकिन आप में से कई लोग यह नहीं जानते कि उनका असली नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। A.R. Rahman का जन्म 6 जनवरी 1967 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। इन्हें पहले ए.एस. दिलीप कुमार के नाम से जाना जाता था। उनके पिता, आर.के. शेखर, एक जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर थे, लेकिन जब रहमान सिर्फ 9 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया। परिवार पर आर्थिक तंगी का साया मंडराने लगा और मजबूरी में उन्हें कम उम्र में ही स्टूडियो में काम करना पड़ा। लेकिन, रहमान के अंदर कुछ अलग था – एक जुनून, एक सपना, और एक धुन जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए मजबूर करती रही। उन्होंने मास्टर धनराज से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक, लंदन से वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक में डिप्लोमा किया। हालत इस कद्र ख़राब थे कि रहमान ने अपने घर को गिरवी रखकर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनवाया था! आज वही स्टूडियो ‘Panchathan Record Inn’ भारत का सबसे एडवांस स्टूडियो माना जाता है।

कैसे बने ‘Mozart of Madras’?

A.R. Rahman की ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब मणिरत्नम ने उन्हें अपनी फिल्म ‘रोजा’ (1992) के लिए म्यूजिक देने का मौका दिया। रोजा का म्यूजिक इतना हिट हुआ कि टाइम मैगज़ीन ने इसे ‘टॉप 10 बेस्ट साउंडट्रैक ऑफ ऑल टाइम’ में शामिल कर लिया! इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘ताल’, ‘लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों के म्यूजिक ने उन्हें हर दिल अज़ीज बना दिया। उनका संगीत सिर्फ कानों को नहीं, बल्कि आत्मा को छू जाता है। 2009 में, ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय बने!

A.R. Rahman की शादी सायरा बानो से 1995 में हुई। उनके तीन बच्चे हैं – खतीजा, रहीमा और अमीन। खतीजा खुद भी एक म्यूजिक कंपोजर हैं और उन्होंने कई गाने गाए हैं। लेकिन, नवंबर 2024 में, 29 साल के रिश्ते के बाद, रहमान और सायरा ने अलग होने का फैसला किया। रहमान का परिवार इस्लाम को गहराई से मानता है और उनके बच्चे भी पारंपरिक मूल्यों को अपनाते हैं।

A.R. Rahman Net Worth?

A.R. Rahman की नेट वर्थ ₹1,728 – ₹2,000 करोड़ के आसपास है। उनकी कमाई के कई सोर्स हैं, जैसे फिल्म स्कोर, लाइव कंसर्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि। A.R. Rahman के पास लग्जरी कार कलेक्शन है, जिसमें BMW 7 Series, Mercedes-Benz S-Class जैसी गाड़ियां शामिल हैं। उनका एक स्टूडियो भी है- Panchathan Record Inn, जो भारत का सबसे एडवांस म्यूजिक स्टूडियो माना जाता है। A.R. Rahman का यह भी एक Interesting Fact है कि रहमान हर साल अपनी कमाई का एक हिस्सा चैरिटी में दान करते हैं।

A.R. Rahman भी कई कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। बुर्का विवाद (2020), जब उनकी बेटी खतीजा ने बुर्का पहना, तो सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। लेकिन रहमान ने इसे पर्सनल चॉइस बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ग्रुपिज्म और लॉबिंग के चलते उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर रखा गया। वहीँ जय हो के लिए ऑस्कर जीतने के बाद कहा गया कि उन्होंने यह गाना प्रोड्यूसर्स को बेच दिया था। हालाँकि रहमान हमेशा कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं और सिर्फ अपने संगीत पर ध्यान देते हैं!

FAQs

> रहमान का असली नाम क्या है?

पहले उनका नाम ए.एस. दिलीप कुमार था, लेकिन बाद में इस्लाम अपनाकर उन्होंने अपना नाम अल्लाह रक्खा रहमान रख लिया।

> क्या A.R. Rahman हॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं?

हां, उन्होंने ‘127 Hours’, ‘Couples Retreat’, और ‘Million Dollar Arm’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है।

> क्या A.R. Rahman का तलाक हो चुका है?

नवंबर 2024 में, उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अलग होने का ऐलान किया था।

> A.R. Rahman की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?

2009 में ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड जीतना।

> A.R. Rahman की Net Worth कितनी है?

2025 तक उनकी नेट वर्थ ₹1,728 – ₹2,000 करोड़ है।

> क्या रहमान भारत के सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले म्यूजिक डायरेक्टर हैं?

हां, उन्होंने 2 ऑस्कर, 1 ग्रैमी, 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 32 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं!

 

Latest News Highlights in Hindi

IPL 2025 Update: Rajasthan Royals New Captain बने Sanju Samson; Biography, Family, Career, Net Worth & Struggles

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment