Shark Tank India New Judge Srikanth Bolla Biography, Struggles और Success

Latest News: इंडियन बिजनेस वर्ल्ड में एक और नाम तेजी से सुर्खियों में है – Srikanth Bolla. हाल ही में, वह ‘Shark Tank India’ के नए जज बने हैं, लेकिन उनकी कहानी (Srikanth Bolla Biography) सिर्फ यहां तक सीमित नहीं है। और मजेदार बात ये है कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बनी है, शायद आपने देखी होगी। ‘श्रीकांत’ नाम की यह फिल्म 10 मई 2024 को रिलीज़ हुई, जिसमें राजकुमार राव ने उनका किरदार निभाया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक दृष्टिहीन लड़का समाज की बंदिशों को तोड़कर एक सफल बिजनेसमैन बना।

Srikanth Bolla Biography

Srikanth Bolla का जन्म 7 जुलाई 1991 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के सीतारामपुरम गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बोल्ला दामोदर राव और माता का नाम वीरा वेंकटेश्वरम्मा है। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार था, लेकिन जन्म से दृष्टिहीन होने के कारण उन्हें समाज से कई तरह की चुनौतियाँ मिलीं।जब उन्होंने 12वीं में साइंस स्ट्रीम चुननी चाही, तो उन्हें मना कर दिया गया। लेकिन उनकी एक टीचर की मदद से उन्होंने कोर्ट केस किया और कोर्ट ने फैसला उनके हक़ में सुनाया। जिसके बाद उन्होंने 12वीं में 98% मार्क्स हासिल किए, लेकिन फिर भी उन्हें IIT में एडमिशन नहीं मिला।

जब भारत में सभी दरवाजे बंद होते दिखे, तो Srikanth ने MIT (Massachusetts Institute of Technology) के लिए अप्लाई किया। और कमाल की बात यह है कि वे MIT में एडमिशन पाने वाले पहले दृष्टिहीन इंटरनेशनल स्टूडेंट (first blind international student) बने! उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो 2022 में Srikanth ने वीरा स्वाति से शादी की। 2024 में उनकी बेटी नयना का जन्म हुआ।

Bollant Industries की शुरुआत

Bollant Industries का नाम आपने सुना होगा, यह इसी शख्सियत की है। हालाँकि इसकी शुरुआत के पीछे आईडिया उनका था, लेकिन उनकी टीचर और एक ख़ास दोस्त का बड़ा हाथ था, जिसने इसके लिए इन्वेस्टमेंट की थी। 2012 में, MIT से ग्रैजुएट होने के बाद Srikanth Bolla भारत लौटे और ‘Bollant Industries’ शुरू की। यह एक ऐसी कंपनी है, जो इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाती है और खास बात यह है कि इसमें विकलांग लोगों को रोजगार दिया जाता है। Bollant Industries के खास फैक्ट्स: यह कंपनी रतन टाटा समेत कई बड़े इन्वेस्टर्स का ध्यान खींच चुकी है। 2018 तक इस कंपनी का ₹150 करोड़ का टर्नओवर हो चुका था। इसे भारत की सबसे इनोवेटिव स्टार्टअप कंपनियों में गिना जाता है।

‘Shark Tank India’ में बने जज

Shark Tank India Season 4 आने वाला है। 2025 में Srikanth Bolla को Shark Tank India के नए जज के रूप में शामिल किया गया। वह नए एंटरप्रेन्योर्स को न केवल गाइड कर रहे हैं, बल्कि यह भी दिखा रहे हैं कि सक्सेस के लिए कोई भी लिमिटेशन मायने नहीं रखती।

FAQs

> Srikanth Bolla कौन हैं?

वह एक भारतीय उद्यमी और ‘Bollant Industries’ के फाउंडर हैं।

> क्या Srikanth Bolla जन्म से दृष्टिहीन थे?

हां, उनका जन्म दृष्टिहीनता के साथ हुआ था। जैसे कि उनकी लाइफ पर बनी श्रीकांत मूवी में दिखाया गया है कि उनके जन्म के बाद पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उनके पेरेंट्स पर दबाव डाला था कि इस बच्चे को रखना सही नहीं होगा, लेकिन उनकी माँ और पिता ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने श्रीकांत को हमेशा सपोर्ट किया था।

> Srikanth Bolla की कंपनी क्या काम करती है?

यह एक इको-फ्रेंडली मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसमें विकलांग लोगों को रोजगार दिया जाता है।

> उन पर फिल्म कब रिलीज़ हुई?

उनकी लाइफ पर बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ 10 मई 2024 को रिलीज़ हुई।

> Shark Tank India में उनकी क्या भूमिका है?

वह 2025 में ‘Shark Tank India’ के जज बने और नए उद्यमियों को गाइड कर रहे हैं।

Latest News In Hindi

Tesla India Entry Latest Update: Car Buyers, Investors और Auto Industry के लिए Game Changer?

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment