Apoorva Mukhija Exposed? DTU & IIFA Controversies, Social Media Break

Exclusive News Stories: Apoorva Mukhija को आप सब “The Rebel Kid” या “Kaleshi Aurat” के नाम से जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी मिडिल फिंगर पर टैटू (साँप) है, “Chaos” उनकी बाजू पर, दो तितलियाँ उनकी पसलियों पर, और कुछ और डिज़ाइन्स उनके कॉलरबोन और हाथ पर भी हैं। अगर एजुकेशन की बात करें तो टेक बैकग्राउंड से आती हैं – जी हां, उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया है और Swiggy Dineout, MX TakaTak और The Sparks Foundation में इंटर्नशिप भी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेंट वीडियोज़ और स्किट्स के जरिए फेम पाया, और जल्द ही नाइकी, अमेज़न, मेटा जैसे ब्रांड्स के साथ काम करने लगीं। लेकिन “India’s Got Latent” शो के कारण उन्हें FIR का सामना करना पड़ा, तब उनके करियर पर सबसे बड़ा असर पड़ा।

Apoorva Mukhija Biography

अपूर्वा का जन्म 28 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी और डीपीएस पानीपत से पढ़ाई की और फिर Manipal University, Jaipur से कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया। लेकिन टेक्नोलॉजी से ज्यादा उनका मन क्रिएटिव फील्ड में था, और उन्होंने सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू किया। उनकी बेबाकी, और ह्यूमर वाली वीडियोज़ ने उन्हें तेजी से फेमस कर दिया। 2023 और 2024 में, वह Forbes India’s Top 100 Digital Stars की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी थीं।

Apoorva Mukhija controversies

1. DTU इवेंट ड्रामा

अब बात करते हैं उनकी पहली बड़ी कंट्रोवर्सी की, जो Delhi Technological University (DTU) में हुई थी। यह Incident2025 में हुआ था, जब एक कॉलेज फेस्ट के दौरान जब किसी ने उन्हें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर छेड़ा, तो अपूर्वा का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पब्लिकली उस ऑडियंस मेंबर को जवाब दिया, और उनका ये गुस्सा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें “रूड” और “अनप्रोफेशनल” कहना शुरू कर दिया।

2. “India’s Got Latent” शो विवाद

इसके बाद आया सबसे बड़ा विवाद – “India’s Got Latent” शो में। यह एक डिजिटल शो था, जिसमें अपूर्वा के साथ Ashish Chanchlani, Jaspreet Singh और Ranveer Allahbadia थे। शो के एक एपिसोड में कुछ ऑब्जेक्शनेबल कमेंट किये गए, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इतना ही नहीं, इस पर FIR दर्ज हुई और शो को यूट्यूब से हटा दिया गया। इस विवाद के चलते National Commission for Women (NCW) ने इनके खिलाफ FIR की, इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा था।

3. IIFA अवार्ड्स से निकाला गया?

इस विवाद का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा। IIFA Awards 2025 में उन्हें होस्टिंग का मौका मिलने वाला था, लेकिन करणी सेना ने इसका विरोध किया और धमकियाँ दीं। नतीजतन, उन्हें होस्टिंग से हटा दिया गया।

4.  “Nadaaniyan” Film Controversy: इस विवाद ने अपूर्वा की करियर लाइफ में कई सवाल खड़े किए। Apoorva Mukhija का इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म “Nadaaniyan” में भी रोल था, लेकिन जब प्रमोशन का वक्त आया, तो वह किसी भी इवेंट या सोशल मीडिया पोस्ट में नज़र नहीं आईं।

अब “India’s Got Latent” के बाद ट्रोलिंग और विवादों से परेशान होकर उन्होंने एक महीने तक सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। जब उन्होंने वापसी की, तो उनका पहला मैसेज था – “दीवारों के भी कान होते हैं”। सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। आज जो ट्रेंड में हैं, वो कल गायब हो सकते हैं, और जो आज डाउन हैं, वो कल फिर से चमक सकते हैं। अपूर्वा की ब्रांड वैल्यू अभी भी बनी हुई है, लेकिन यह पूरी तरह से उनके अगले कदम पर डिपेंड करता है।

FAQs

1. अपूर्वा मुखीजा कौन हैं?

अपूर्वा मुखीजा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं, जो अपनी बेबाक राय और ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं।

2. अपूर्वा मुखीजा किस विवाद में फँसी थीं?

2025 में “India’s Got Latent” शो में दिए गए बयानों के कारण वह विवादों में आईं। इसके अलावा, DTU इवेंट में उनके गुस्से वाले रिएक्शन ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

3. क्या अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं?

कुछ समय तक ब्रेक लेने के बाद, अब वह धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं।

4. क्या अपूर्वा का करियर खत्म हो चुका है?

नहीं, अभी उनके पास मौका है वापसी करने का, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि वह आगे क्या स्ट्रेटिजी अपनाती हैं।

5. क्या अपूर्वा को फिल्म इंडस्ट्री में भी मौका मिलेगा?

“Nadaaniyan” में उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया, लेकिन विवादों की वजह से उन्होंने प्रमोशन नहीं किया। अगर वह सही निर्णय लें, तो फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जगह बन सकती है।

6. अपूर्वा मुखीजा का विवाद क्या था?

‘India’s Got Latent’ शो में offensive comments को लेकर कंट्रोवर्सी थी।

7. क्या ‘Rebel Kid’ अपूर्वा इंजीनियर हैं?

हां, उन्होंने वेब डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग में पढ़ाई की है, हालांकि इंजीनियरिंग डिग्री के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

8. Apoorva Mukhija की qualification क्या है?

अपूर्वा वेब डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग में शिक्षित हैं।

9. Apoorva Mukhija की exact age क्या है?

24 साल।

 

Latest News Highlights In Hindi

Aamir Khan New Girlfriend: गौरी संग खुलेआम प्यार का ऐलान; जानें कौन है Gauri Spratt?

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment