Sonu Nigam Biography 2025: IIFA 2025 में सोनू निगम को किया इग्नोर; जानें Career, Hit Songs, Net Worth & Controversies

Latest Update: Sonu Nigam ने हाल ही में IIFA 2025 के लिए ‘Mere Dholna 3.0’ में उनकी अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस गाने को nomination नहीं दिया जाना साफ़ दर्शाता है कि अवॉर्ड्स शो में transparency नहीं है। Social Media पर fans भी outrage कर रहे हैं और Sonu Nigam के support में खड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब Bollywood में talent से ज्यादा politics चल रही है। ऐसा हो रहा है या नहीं, लेकिन आइए सोनू निगम की पूरी लाइफ (Sonu Nigam Biography 2025) के बारे में जानते हैं कि कहाँ से उन्होंने अपनी लाइफ शुरू की और आज वो संगीत की दुनिया में कहाँ पहुँच गए हैं।

IIFA Awards: बॉलीवुड का इंटरनेशनल ग्लैमर

आइए सबसे पहले IIFA Awards के बारे में जान लेते हैं। International Indian Film Academy (IIFA) Awards बॉलीवुड के सबसे प्रेस्टीजियस और फेमस अवार्ड्स में से एक है, जिसे साल 2000 में शुरू किया गया था। यह अवार्ड शो हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों होता है, जिससे Indian Cinema को global exposure मिलता है। इसमें Best Actor, Best Actress, Best Music Director, और कई अन्य categories में अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। हालांकि, कई बार IIFA पर biased nominations और unfair selections का आरोप लग चुका है।

Sonu Nigam Biography 2025

जब भी कोई romantic या soulful song की बात होती है, तो Sonu Nigam का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। उनकी आवाज़ में जो जादू है, वो हर generation को पसंद आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी journey इतनी आसान नहीं थी? Sonu Nigam का जन्म 30 जुलाई 1973 को Faridabad, Haryana में हुआ था। उनके पिता Agam Kumar Nigam और मां Shobha Nigam भी music से जुड़े थे, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि संगीत उन्हें विरासत में मिला। Sonu ने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपने पिता के साथ ‘Kya Hua Tera Wada’ गाकर stage performance दी थी। अगर फॅमिली की बात करें, उनकी दो बहनें हैं – Meenal और Teesha Nigam.

Sonu Nigam: EX Student of Delhi University

Sonu ने अपनी शुरुआती पढ़ाई Delhi के J.D. Tytler School से की और फिर Delhi University से Graduation किया। लेकिन असली education उन्होंने music से पाई। उन्होंने Hindustani Classical Music की ट्रेनिंग मशहूर उस्ताद Ghulam Mustafa Khan से ली।

म्यूजिक करियर: “Sandese Aate Hain”

सोनू का Bollywood journey बिल्कुल आसान नहीं था। 18 साल की उम्र में वे अपने सपने पूरे करने के लिए Mumbai आ गए। शुरू में उन्होंने T-Series के लिए Mohammad Rafi के पुराने गानों की remixes गाए। 1997 में उन्हें पहली बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने फिल्म ‘Border’ के लिए ‘Sandese Aate Hain’ गाया। ये गाना इतना popular हुआ कि Sonu Nigam रातों रात फेमस हो गए। इसके बाद ‘Deewana’ album आई, जिसे ऑडियंस ने और भी ज्यादा पसंद किया। Sonu Nigam ने हर genre में गाया – romantic, sad, dance, devotional, और classical भी। उनके कुछ evergreen songs हैं:

  • 🎵 Abhi Mujh Mein Kahin – Agneepath (2012)
  • 🎵 Kal Ho Naa Ho – Kal Ho Naa Ho (2003)
  • 🎵 Suraj Hua Maddham – Kabhi Khushi Kabhie Gham (2001)
  • 🎵 Main Agar Kahoon – Om Shanti Om (2007)
  • 🎵 Sandese Aate Hain – Border (1997)
  • 🎵 Saathiya Title Track – Saathiya (2002)

Personal Life: शादी, परिवार और बेटा

Sonu Nigam ने 15 फरवरी 2002 को Madhurima Nigam से शादी की, इस शादी से उनका एक बेटा है, Nevaan Nigam, जो भी म्यूजिक में इंट्रेस्ट रखते हैं और कई गानों में उनकी झलक दिख चुकी है। हालाँकि Success के साथ controversies भी आती हैं। Sonu Nigam भी इससे बच नहीं पाए, उन्होंने एक tweet में loudspeakers पर सुबह की Azaan को noise pollution बताया था, जिससे काफी हंगामा हुआ। यही नहीं Auto-Tune पर भी कहा कि आजकल singers बिना टैलेंट के सिर्फ auto-tune के भरोसे गा रहे हैं, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हंगामा मच गया।वहीँ उन्होंने Bhushan Kumar पर nepotism और इंडस्ट्री में गलत तरीके अपनाने के आरोप लगाए थे।

Sonu Nigam Net Worth

Sonu Nigam सिर्फ एक singer नहीं, बल्कि actor, composer और live performer भी हैं। उनकी estimated net worth $50 million (लगभग 400 करोड़ INR) है। भारत ही नहीं, विदेश में भी उनके लाइव शो की बहुत डिमांड है। सोनू निगम के पास कई लक्ज़री गाड़ियां हैं। उनकी कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग (2.39 करोड़ रुपये से 4.17 करोड़ रुपये), मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (75 लाख रुपये से 88 लाख रुपये), डीसी अवंती (34 लाख रुपये), Audi A4 (43 लाख रुपये से 51 लाख रुपये) और Kia Carnival MPV (30 लाख रुपये से 35 लाख रुपये) जैसी टॉप गाड़ियां शामिल हैं।

News Today In Hindi

Abhijeet Bhattacharya Biography: 90s के सुपरस्टार प्लेबैक सिंगर के Twitter Ban से Net Worth तक पूरी कहानी

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment