Bal Sant Baba Abhinav Viral: लंगर सेवा, ट्रोलिंग और उनकी असली कहानी

Breaking News: पिछले कुछ टाइम से Abhinav Arora मीडिया से लेकर लोगों में चर्चा का विषय बने हुए थे, और एक बार फिर अभिनव की रील इंस्टाग्राम पर वायरल (Bal Sant Baba Abhinav Viral) हो रही है। इस बार वो हिन्दू धर्म नहीं, बल्कि पगड़ी पहने किसी गुरूद्वारे में लोगों को लंगर परोस रहे हैं। (Click Here to see Insta Video) इंटरनेट पर एक 10 साल का बच्चा ‘Bal Sant Baba Abhinav’ नाम से ट्रेंड कर रहा है। लोग उनकी वेशभूषा, धार्मिक प्रवचन और लंगर में सेवा करने की वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं कर रहे हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ये बच्चा कौन है? इसका बैकग्राउंड क्या है? क्या ये एक नया ट्रेंड है या किसी बड़े प्रचार की रणनीति? चलिए विस्तार से जानते हैं।

Bal Sant Baba Abhinav Viral

Bal Sant Baba Abhinav एक 10 साल का बच्चा है, जो धार्मिक प्रवचन देता है और पारंपरिक साधु-संतों की तरह वेशभूषा में रहता है। उनकी छवि एक छोटे संत (Bal Sant) के रूप में बनाई जा रही है। इसका पूरा नाम Abhinav अरोडा है और उम्र 10-11 साल के आसपास है। सोशल मीडिया पर उनकी संन्यासी जैसी लाइफस्टाइल, भगवा वस्त्र और प्रवचन देने का अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है।

क्यों वायरल हो रहे हैं?

Bal Sant Baba Abhinav के वायरल होने के पीछे कई कारण हैं। वह सन्यासी के रूप में तैयार होकर धार्मिक बातें करते हैं, जिससे लोग हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में कोई बच्चा कैसे ऐसा कर सकता है। कई फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज उनके वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं, जिससे उनकी फॉलोइंग तेज़ी से बढ़ रही है। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में वह पगड़ी पहनकर लंगर में खाना परोसते हुए दिखे, जिस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। जहां कुछ लोग उन्हें ‘बाल संत’ मान रहे हैं, वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की छवि क्यों बनाई जा रही है? “10 साल का बच्चा और संत? ये कौन सा नया पाखंड है?” “इस देश में कोई भी भगवा पहन ले तो बाबा बन जाता है!” “Yeh 80kg ka bora yahan bhi aa gya😂” “School jaane kee jagah harr jagah jaa raha hai yeh” “Profession same hai but Company change kr diya 😂” “Department change 😂” “Mujhe fadak nhi padta ki zamana kya kehta he, mujhe to Mera wahe guru apna kehta he 😂😂” “Kuch boluga to toh iska baap fir mere khilaaf FIR kara dega 💀💀”! हालांकि कुछ लोग अभिनव के सपोर्ट में भी दिख रहे हैं। कई कमेंट ऐसे भी रहे- “कम उम्र में ही धर्म की सीख, ये तो अद्भुत है!” “हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है, ये गर्व की बात है।”

अभिनव का जन्म 12 जुलाई 2014 को दिल्ली में हुआ था। Abhinav बचपन से ही आध्यात्मिक माहौल में रहे हैं। उनके माता-पिता का मानना है कि वह जन्म से ही धर्म और भक्ति की ओर आकर्षित थे। अभिनव के पिता का नाम Tarun Raj Arora है और माता Jyoti Arora एक हॉउसमेकर हैं। उनके पिता Tarun Raj Arora एक प्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अभिनव की एक बहिन भी है, जिसका नाम Mannat Arora है। ख़बरों के अनुसार पहले उनका परिवार Falooda Express आइसक्रीम बिज़नेस चलाता था। Abhinav की बहन Mannat Arora भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वीडियो बनाती हैं।

अभिनव 5वीं क्लास में दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। Instagram Followers 10 लाख के करीब हैं। अब वह भारत में सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन गए हैं। हालाँकि Swami Rambhadracharya ने सार्वजनिक रूप से ‘मूर्ख लड़का’ कहा। Sri Sri Ravi Shankar ने इग्नोर कर दिया, जिससे प्रामाणिकता पर सवाल उठे। और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, वो अलग! Abhinav Arora फेमस तो हुए लेकिन साथ ही उनकी ट्रोलिंग भी तेज़ी से बढ़ी।

Latest News in Hindi

Delhi Yamuna Pollution: Parvesh Verma ने कहा- 3 साल में होगी सफ़ाई! Reality Check

 

अस्वीकरण: Dhara Live पर उपलब्ध लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों से लिया गया है। हालाँकि हम सटीकता के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन हम जानकारी की पूर्णता, प्रामाणिकता या समयबद्धता की गारंटी नहीं देते हैं। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत राय हैं और उन्हें कानूनी, वित्तीय या पेशेवर सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को निर्णय लेने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। Dhara Live इस सामग्री के आधार पर किसी भी नुकसान, गलत व्याख्या या कार्रवाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment